साइकिल रखना अपराध
................शासनकाल में कई कठोर कानून और नियम लागू किए गए थे, जिनका उद्देश्य विशेष रूप से
आदिवासी और
पिछड़े समुदायों को नियंत्रित करना था।इस प्रकार के प्रतिबंधों का प्रभाव केवल एक व्यक्ति या समुदाय की स्वतंत्रता पर नहीं, बल्कि
मीणा समाज की पूरी सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक समृद्धि पर पड़ा।
साइकिल, ऊँट या घोड़े जैसी सवारी पर प्रतिबंध या लिखित अनुमति आवश्यक मतलब यह भी था कि
मीणा समुदाय के लोग व्यापार, यात्रा, और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी समान रूप से भाग नहीं ले सकते थे।
 |
Criminal tribe act 1871 for Meena community
|
यह कानून हमारे मीणा समाज की गतिशीलता और आर्थिक अवसरों को सीधे तौर पर प्रभावित करना था, जिससे
मीणा समाज अन्य वर्गों से और भी पीछे रह गए। इन नियमों के तहत मीणा समुदाय को भी व प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।
इस कानून का उद्देश्य था
मीणा जातीय समूहों को
सामाजिक,
आर्थिक और
शारीरिक रूप से सीमित करना ताकि वे समाज में अपनी स्थिति को सुधारने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के प्रयास में बाधित हों। यह प्रतिबंध न केवल स्वतंत्रता के अधिकार को सीमित करता था, बल्कि उन्हें उच्च वर्गों के सामने हमेशा हीन और निर्बल बनाए रखने का भी एक साधन था।
इस तरह के प्रतिबंधों ने
मीणा समुदाय के लोगों की सामाजिक स्वतंत्रता और गरिमा पर गहराअसर किया और यह दर्द अभी तक दिखाई देता है
आर्थिक स्थिति से कमजोर होने का मुख्य कारण ये भी है व्यापार के लिए साधन का अभाव और यह अंग्रेजी शासन की विभाजनकारी नीति का हिस्सा था, जिसमें समुदायों को अलग-थलग कर उन्हें कमजोर बनाए रखने का प्रयास किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें